दरभंगा के बथिया गांव से 540 लीटर नेपाली शराब बरामद हुआ है। मौके से तस्कर भागने में कामयाब रहा। दो नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसकी पहचान पुतई निवासी रमेश साह(40) और महाकांत सिंह(35) के तौर पर हुई है। मनीगाछी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में भारी मात्रा में नेपाली शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों शराब बरामद की गई। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरभंगा में 540 लीटर नेपाली शराब बरामद:दो तस्कर मौके से फरार, केस दर्ज; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है