बक्सर जिला नियोजनालय द्वारा 27 मई 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर में निजी कंपनि
.
इस रोजगार शिविर में एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और मदरसन जैसी चार प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए कुल 395 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
10वीं, 12वीं और आईटीआई अभ्यर्थी आवेदन करें
एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड असेंबली लाइन ऑपरेटर के 70 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 20 हजार रुपये तक वेतन और अतिरिक्त उपस्थिति बोनस मिलेगा। कार्यस्थल पुणे, महाराष्ट्र होगा।
आईटीसी लिमिटेड मशीन ऑपरेटर के 25 पदों के लिए भर्ती करेगी। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आईटीआई पास अभ्यर्थी इसके लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार 620 रुपये वेतन के साथ अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। कार्यस्थल कर्नाटक के बेंगलुरु के पास मलूर रहेगा।
चयनित युवाओं को 15 हजार 400 रुपये वेतन
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल असेंबली कार्य के लिए 200 पदों पर भर्ती करेगी। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक और बीटेक पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को 15 हजार 400 रुपये वेतन और अतिरिक्त उपस्थिति बोनस मिलेगा। कार्यस्थल नरसापुरा, कर्नाटक निर्धारित है।
मदरसन कंपनी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन विभाग में 100 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 17 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल नोएडा रहेगा।
जिला नियोजनालय ने सूचित किया है कि रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर शिविर में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।


