Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने आज चूल्हा पानी पहुंचेंगे राज्यपाल

भास्कर न्यूज|लोहरदगा दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी में 25 मई को आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह विधायक जमशेदपुर पश्चिमी सरयू राय होंगे। कार्यक्रम पूर्वाह्न ग्यारह बजे प्रारंभ होगी। जिसके बाद अतिथिगण स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे। वहीं इसकी जानकारी देते हुए युगांतर भारती के जिला प्रमुख, जिला संयोजक दामोदर बचाओ आंदोलन बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है। कहा कि दामोदर नदी केवल जल स्रोत नहीं बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान व धार्मिक पहचान है। लोहरदगा जिला दामोदर नदी का उद्गम स्थल है। यहां हर वर्ष गंगा दशहरा कार्यक्रम करने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाने, नदी संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा व जल स्रोत का महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहती है। पूजा, आस्था, सामाजिक विकास व पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार जिले के श्रद्धालु चूल्हा पानी व लोहड़ी बाबा के दर्शन कर मन्नत मांगते हैं। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था यहां से जुड़ा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles