Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना-बक्सर फोरलेन पर युवक की मौत:कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में सात लोग घायल; बारात से वापस घर लौट रहे थे


पटना-बक्सर फोरलेन पर कंटेनर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ के सरैया निवासी मुकेश नट(30) के तौर पर हुई है। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है। पटना पहुंचने से पहले तोड़ा दम मृतक के साला गुड्डू कुमार ने बताया कि बहनोई के मौसेरे भाई की शादी थी। सभी बक्सर जिला बारात गए थे। लौटते समय गरहथा गांव के पास आगे जा रही कंटेनर ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिसके कारण स्कॉर्पियो टकरा गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया। मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद वापस सदर अस्पताल आ गए। जहां शव को पोस्टमार्टम कराया गया। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर में मचा कोहराम मृतक अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, चार पुत्री अंजली, सोनी, नंदिनी, काव्य और एक पुत्र बलिराम उर्फ गोलू है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles