भास्कर न्यूज | कोडरमा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन में जिले में हीट एक्शन प्लान की तैयारी को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ते तापमान एवं संभावित हीट वेव को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान लोगों को राहत देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को खराब पड़े चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ हीट एक्शन प्लान के तहत कार्य करने और जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने लोगों से गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय छाता, टोपी और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई।उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी में कठिन शारीरिक कार्यों से बचें तथा शरीर में पानी की कमी रोकने के लिए ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ एवं चावल का माड़ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ने तथा अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील भी की गई। उपायुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित हो जाए तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर शरीर को ठंडा करें तथा ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ दें। गंभीर स्थिति होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की सलाह दी गई।पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से पेयजल और बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए जारी संपर्क नंबरों का उपयोग करने की अपील की है। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करें : उपायुक्त