Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में डांस के समय डांसर की मौत:सर्कस स्टेज पर अचानक गिरा युवक, परिजन ने मर्डर की आशंका जताई


शेखपुरा जिले के बाऊ घाट थाना क्षेत्र के घाट कुसुंभा गांव में एक नाच कार्यक्रम के दौरान एक पुरुष डांसर की स्टेज पर नाचते हुए अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बाऊ घाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर लालदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बाऊ घाट गांव निवासी हारो महतो के 19 साल का बेटा छोटू कुमार उर्फ माही रानी डांसर के रूप में हुई है। सर्कस पार्टी में डांसर के रूप में काम कर रहा था मृतक के चाचा महेश महतो ने बताया कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिछले तीन-चार वर्षों से सर्कस पार्टी में डांसर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने छोटू की आकस्मिक मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। महेश महतो के अनुसार, छोटू सर्कस के साथ गांव-गांव घूमकर नाच दिखाता था। कुछ अन्य सूत्रों ने युवक की मौत शराब के साथ जहर पिलाकर किए जाने की संभावना जताई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। उन्होंने प्रथम दृष्टया में युवक की मौत तबीयत बिगड़ने के कारण होना प्रतीत होने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles