Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में बकरीद को लेकर सख्ती:एसपी ने क्यूआरटी को किया ब्रीफ, फ्लैग मार्च से सुरक्षा का भरोसा


बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस लाइन में क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) को ब्रीफिंग दी। एसपी ने टीम के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि क्यूआरटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी छोटी घटना को बड़ा रूप लेने से पहले ही नियंत्रित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। जवानों को दिए गए जरूरी निर्देश इस मौके पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार शाह और पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने क्यूआरटी टीम के सदस्यों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें हर स्थिति में तत्पर रहने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान जवानों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और समन्वय बनाकर काम करने के गुर सिखाए गए। फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश जवानों को ब्रीफ करने के बाद शहर के सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के पास से पुलिस बल, अधिकारियों और क्यूआरटी टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मेघा भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles