Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला,मौत:ढोढ़वालिया गांव के पास हुआ हादसा, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढ़वालिया गांव के पास एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। उसे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नायका टोला गांव निवासी ललन राम के 39 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र राम के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। मजदूरी कर साइकिल से घर लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र राम रोज की तरह बथना कुटि से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। ढोढ़वालिया गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा स्थानीय लोगों ने घायल धर्मेंद्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र राम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles