Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में बकरीद पर अलर्ट मोड में प्रशासन:शांति समिति की बैठक में स्थानीय लोगों से सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की


जहानाबाद जिले में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और स्वच्छ माहौल में मनाने की अपील की गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ ने सभी से सहयोग की अपील की। एसडीओ ने निर्देश दिया कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का निस्तारण नगर परिषद और नगर पंचायत द्वारा निर्धारित डेडिकेटेड डस्टबिन में ही किया जाए। इसका उद्देश्य शहर में स्वच्छता बनाए रखना और किसी प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका को रोकना है। उन्होंने नगर निकायों को पर्व के दौरान नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों और आम लोगों से सहयोग की अपील की। उनसे कहा गया कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles