Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:2 नकाबपोश अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,छाती और मुंह के पास लगी; फरार


बांका के रजौन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे प्रॉपर्टी डीलर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना रजौन थाना क्षेत्र की मंझगाय-डरपा पंचायत अंतर्गत पत्तीचक गांव के समीप की है। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी गौरी यादव के करीब 35 वर्षीय पुत्र मिथिलेश यादव उर्फ बीडीओ यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रॉपर्टी डीलर बरौनी गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण चौधरी के करीब 45 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी बताए जा रहे हैं। देखें,मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… जमीन बिक्री में 37 लोगों की होनी थी रजिस्ट्री जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मिथिलेश यादव और कुंदन चौधरी अन्य प्रॉपर्टी डीलरों के साथ जमीन रजिस्ट्री के सिलसिले में अमरपुर रजिस्ट्री ऑफिस गए थे। बताया जा रहा है कि खैरा फील्ड से जुड़ी जमीन बिक्री मामले में कुल 37 लोगों की रजिस्ट्री होनी थी। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों एक ही बाइक से अमरपुर-राजावर सड़क मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। सुनसान सड़क पर अपराधियों ने किया हमला इसी दौरान पत्तीचक गांव के आगे रूपशा और पत्तीचक गांव के बीच सुनसान ग्रामीण सड़क पर बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद अपराधियों में से एक ने मिथिलेश यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी छाती के पास और दूसरी मुंह के समीप लगी, जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़े। गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपराधी अमरपुर से कर रहे थे पीछा घटना के बाद बाइक चला रहे कुंदन चौधरी जान बचाकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी अमरपुर से ही उनका पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी बाइक से अमरपुर की ओर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही रजौन और नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक मिथिलेश यादव की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल कुंदन चौधरी को तत्काल रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन थाना अध्यक्ष राज रतन और नवादा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने कहा-जमीन विवाद को हत्या और लूटपाट स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक मिथिलेश यादव जमीन और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। वहीं यह भी चर्चा है कि मृतक के बैग में बड़ी रकम मौजूद थी, इसलिए लूटपाट के प्रयास में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ बोले-सभी पहलुओं पर जांच की जा रही एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि गोली लगने से मिथिलेश यादव की मौत हुई है, जबकि कुंदन चौधरी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles