शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के माधोपुर छता गांव में एक महिला की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए मंगलवार को तरियानी थाना परिसर में प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कानून हाथ में न लें बैठक में दोनों पक्षों को बुलाकर गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने मृतका के परिजनों सहित दोनों पक्षों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कदम उठाए जाएंगे। यह घटना बीते शनिवार शाम की है। हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छता गांव में मवेशी चराने के विवाद को लेकर गांव के ही होरिल कुमार ने सुनोलाल राय की 40 वर्षीय पत्नी रामकली देवी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। प्रशासन की सक्रियता के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने बताया कि महिला की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। इसे देखते हुए दोनों पक्षों को थाना परिसर में बुलाकर समझाया गया। उन्होंने जोर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने जानकारी दी कि घटना के बाद से गांव में लगातार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शिवहर में महिला की मौत के बाद तनाव:एसडीओ-एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक, बोले- शांति बनाए रखें