राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का आज पहला जन्मदिन है। बर्थ-डे सेलिब्रेशन गाजियाबाद स्थित रागिनी विला में कार्यक्रम रखा गया है, जो लालू यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का घर है। बर्थ-डे पार्टी मनाने लालू यादव का पूरा परिवार रविवार को ही गाजियाबाद पहुंच चुके हैं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के पोते ईराज लालू यादव का जन्मदिन है। बुआ उसका जन्मदिन मना रही हैं। इसलिए गाजियाबाद में इसका आयोजन हो रहा है। इस बर्थ-डे पार्टी में विधायक, सांसद, कई वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा है। चुनावी हार के बाद पहला बड़ा पारिवारिक आयोजन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को मिली हार के बाद यह लालू परिवार का पहला बड़ा पारिवारिक और सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है। लालू यादव इस आयोजन के जरिए विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ और राजनीतिक नेटवर्क अब भी मजबूत है। तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य पर सब की नजरें इस पार्टी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, लालू यादव ने खुद फोन कर दोनों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। तेज प्रताप यादव का पिछले साल परिवार और पार्टी से विवाद खुलकर सामने आया था। अनुष्का यादव से संबंधों की चर्चा सार्वजनिक होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था। बाद में तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी बना ली और विधानसभा चुनाव भी लड़ा। वहीं, रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले सांसद संजय यादव और रमीज पर सवाल उठाए थे। इसके बाद परिवार के अंदर तनाव खुलकर सामने आ गया था। तक पटना एयरपोर्ट पर रोते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा था कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। अब इराज के पहले जन्मदिन के मौके पर यह देखना दिलचस्प होगा कि परिवार के रिश्तों में नरमी आई है या राजनीतिक विरासत की लड़ाई अभी भी जारी है। कैसा होगा बर्थडे सेलिब्रेशन सूत्रों के मुताबिक, इराज के पहले जन्मदिन को बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। रागिनी विला को ‘जंगल सफारी’ थीम पर डेकोरेशन किया गया है। बच्चों के लिए अलग एंटरटेनमेंट जोन बनाया गया है। बिहार और उत्तर भारतीय व्यंजनों के साथ कई खास डिश मेन्यू में शामिल हैं। वीआईपी मेहमानों के लिए अलग डाइनिंग और मीटिंग एरिया तैयार किया गया है देर शाम तक सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम होने की भी चर्चा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मेन्यू या आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बिहारी पारंपरिक खानपान के साथ कई प्रीमियम व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजियाबाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मेहमानों की एंट्री पास और सुरक्षा जांच के बाद होगी। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की भी तैयारी की गई है। निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं। पारिवारिक समारोह या राजनीतिक संदेश राजद नेताओं का कहना है कि यह पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम है, लेकिन जिस तरह विपक्ष के कई बड़े नेताओं को न्योता दिया गया है, उससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे “सॉफ्ट पॉलिटिकल शो ऑफ स्ट्रेंथ” माना जा रहा है। बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार लालू परिवार इतने बड़े स्तर पर नेताओं और समर्थकों के साथ नजर आएगा।
इराज के पहले बर्थडे पर जुटेंगे लालू परिवार:राहुल गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं को निमंत्रण, तेज प्रताप-रोहिणी को कॉल कर लालू ने बुलाया