Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

उर्दू असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली: आठ साल के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख जारी

झारखंड के विश्वविद्यालयों में उर्दू असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब आठवें साल में पहुंच चुका है। वर्ष 2018 के जुलाई-अगस्त में आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया अब जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक पहुंची है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 20 पदों पर नियुक्ति के लिए 1 जून 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख घोषित कर दी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पदों के मुकाबले पांच गुना अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। आयोग के इस फैसले के बाद अभ्यर्थियों में बहाली की उम्मीद जगी है, लेकिन वर्षों की देरी को लेकर सवाल भी तेज हो गए हैं। सत्यापन के बाद इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से जुड़े दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की जांच होगी। सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर कुल रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 8 महीने बाद जारी हुए संशोधित अंक प्रोविजनल एकेडमिक प्वाइंट पर अभ्यर्थियों की ओर से दर्ज आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के करीब आठ महीने बाद अब संशोधित अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी जन्मतिथि और पंजीयन संख्या के जरिए अपना संशोधित स्कोर देख सकते हैं। वहीं, औपबंधिक रूप से योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 जून को सुबह 10 बजे से आयोग कार्यालय में होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles