Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में 2 रोड एक्सीडेंट, 8 लोग घायल:एक युवक की पैर की उंगलियां कटीं, दो हायर सेंटर रेफर


शेखपुरा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि एक युवक के पैर की उंगलियां कटकर अलग हो गईं। पहली घटना शहर के जखराज स्थान स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर गिरिहिंडा पहाड़ पर घूमने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल 5 युवक घायल हो गए। शिवलिंग के दर्शन कराने गिरिहिंडा पहाड़ ले जा रहे थे पहले हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान कुसुंभा गांव निवासी टुनटुन बिंद के पुत्र मुकेश कुमार, नालंदा जिले के परासी गांव निवासी उनके फुफेरे भाई सौरभ कुमार और रहुई थाना क्षेत्र के लालू बिगहा गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश अपने दोनों फुफेरे भाइयों को कामेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग के दर्शन कराने गिरिहिंडा पहाड़ ले जा रहे थे। घायल सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दूसरी दुर्घटना कोसुंभा थाना क्षेत्र के भदेली मोड़ पर हुई। यहां भी दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब क्षेमा गांव का एक युवक अपने रिश्तेदार को नवादा जिले के काशीचक रेलवे स्टेशन से लेने के बाद घर लौट रहा था और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। पैर की उंगलियां घटना के दौरान कटकर अलग दूसरे हादसे में क्षेमा गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र सन्नी कुमार और उनके भाई के साले राजो सिंह घायल हुए हैं। राजो सिंह नवादा जिले के पूर्णाडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों को सदर अस्पताल और अन्य निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। एक घायल युवक के पैर की उंगलियां घटना के दौरान कटकर अलग हो गईं, और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दूसरे बाइक सवार घायल होने के बावजूद बाइक लेकर निकल भागने में सफल हो गया। घटना में घायल सन्नी कुमार के पैर की दो उंगलियां कटकर अलग हो गई।जिसे इलाज हेतु पीएससी शेखोपुर सराय में भर्ती कराया गया।उसकी हालत गंभीर रहने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles