Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा पुलिस ने 23 लाख की अफीम की जब्त:घरों से अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार


चतरा पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। पहली कार्रवाई लावालौंग थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव में हुई। जहां से लगभग 18 लाख रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में कुछ तस्कर अपने घरों में अफीम और डोडा का भंडारण कर उसे खपाने की तैयारी में हैं। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी गई। अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने सकिन्द्र यादव के घर से 1.570 किलोग्राम सूखा अफीम, धनेशर यादव के घर से दो बोरा डोडा और रामबली यादव के घर से सात बोरा डोडा के साथ एक बोरा पोस्ता दाना तथा 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। कुल मिलाकर 69.87 किलोग्राम डोडा और 25.850 किलोग्राम पोस्ता दाना जब्त किया गया। मौके से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 5 लाख की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार दूसरी बड़ी कार्रवाई कुन्दा थाना क्षेत्र के मरगड़ा गांव में की गई, जहां कुन्दा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 1 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। इसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान 19 वर्षीय उमेश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में कुन्दा थाना कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चतरा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles