Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

6 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर मौत:पश्चिमी सिंहभूम के छोटा बड़दाडीह गांव में हुई घटना, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा बड़दाडीह गांव में 6 वर्षीय सूर्य कुंकल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे समय रहते उसे बचाया नहीं जा सका। आधे घंटे की तलाश के बाद पानी से निकाला गया कुछ देर बाद जब अन्य बच्चों ने सूर्य को नहीं देखा, तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग तालाब की ओर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना गांव के मुंडा द्वारा तांतनगर ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles