Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा के पूर्व रालोमो नेता आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ:काफिले के साथ पटना रवाना, कुशवाहा की परिवारवाद नीति से नाराज होकर छोड़ी पार्टी


शेखपुरा में रालोमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्रनाथ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना रवाना हुए। उपेंद्र कुशवाहा की परिवारवाद नीति से असंतुष्ट होकर उन्होंने रालोमो छोड़ दिया था। वे सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। पटना रवाना होने से पहले, जितेंद्रनाथ ने जिला कांग्रेस कार्यालय, आजाद हिंद आश्रम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व सांसद राजो सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहर के पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। काफिले के साथ पटना रवाना हुए
इस दौरान उनके साथ रालोमो के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, पप्पू राज मंडल, प्रमोद यादव, विपिन चौरसिया और प्रेम कुमार गुप्ता सहित कई अन्य समर्थक मौजूद थे। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद, जितेंद्रनाथ अपने समर्थकों के साथ दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों के काफिले में पटना के लिए प्रस्थान कर गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व जितेंद्रनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। जितेंद्रनाथ जैसे स्थानीय कद्दावर नेता के कांग्रेस में शामिल होने से शेखपुरा जिले में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की संभावना बढ़ गई है, जिसे कांग्रेस का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles