Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीसी-एसपी फ्लैग मार्च में हुए शामिल, की गई शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील


सिटी रिपोर्टर | बोकारो बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम, कैंप-2, सेक्टर वन, राम मंदिर, भर्रा बस्ती, चिरा चास, तलगड़िया मोड़, सोलागडीह, आईटीआई मोड़, पुलिस लाइन, रितुडीह एवं सिवनडीह आदि क्षेत्रों में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, डीपीआरओ,प्रखंड विकास पदाधिकारी चास, अंचल अधिकारी चास, एपीआरओ सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर डीसी – एसपी ने रितुडीह से सिवनडीह कर्बला मैदान होते हुए पैदल मार्च कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा लोगों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया गया। चंदनकियारी | बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चंदनकियारी पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस पदाधिकारी अनुरंजन समद के नेतृत्व में दर्जनों जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च चंदनकियारी थाना परिसर से शुरू होकर पुरुलिया रोड सहित विभिन्न चौक चौराहों और बाजार क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः थाना पहुंचे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पर्व के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहने की बात कही गई। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles