Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो आया सामने:समस्तीपुर में नोजल मैन को पीटा, 40 हजार रुपए छीनने का आरोप


समस्तीपुर के रोसरा बाईपास सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बुधवार रात नोजल मैन से मारपीट की। पेट्रोल बिक्री का करीब 40 हजार रुपए भी छीन लिया। इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक की ओर से नगर थाना को सूचना दी गई है। पेट्रोल पंप संचालक विक्की नायक ने बताया कि उनका पेट्रोल पंप बाईपास सड़क पर है, जिस कारण 24 घंटे वह ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराते हैं। रात भी उनका पेट्रोल पंप खुला हुआ था। उनके कर्मी जयशंकर कुमार पेट्रोल पंप पर टोटो में बैठे हुए थे। इसी दौरान चार-पांच की संख्या में बदमाश वहां पर पहुंचे और कहने लगे की अगर यहां पर कारोबार करना है, तो रंगदारी देना पड़ेगा। कर्मी के प्रतिरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पेट्रोल बिक्री का करीब 40 हजार रुपए उनसे छीन लिया गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना कर्मी के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें पांच युवक टोटो पर बैठे कर्मी को बाहर खींचते हुए नजर आ रहे है। एकं कर्मी ने बीच बचाव भी किया है। लेकिन उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान जेब से रुपए भी निकाल लिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाईपास सड़क पर रोसरा की ओर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष बोले- जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी नगर थाना अध्यक्ष सह पत्र अजीत कुमार ने बताया पेट्रोल पंप पर मारपीट की बात सामने आई है। रुपए छीनने का भी आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया गया है। जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles