Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया

बरवाडीह| पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप परिसर में कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद ने किया। अभियान के माध्यम से कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से हस्ताक्षर कराकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाने की मांग की। अभियान में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवींद्र राम, जिला महासचिव रामनरेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश मिश्रा, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, रामदेव राम समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। लातेहार | धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में आयोजित वार्षिक शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। कार्यशाला के दौरान हिंदी व्यंजन वर्णों से बने शब्दों, चित्रों एवं वर्णों को कंप्यूटरीकृत रूप से तैयार कर आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसका उद्देश्य शिशु वाटिका के भैया-बहनों को शब्दों एवं चित्रों की सहज पहचान कराने के साथ उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के माननीय सचिव श्री राजीव रंजन पांडे ने तैयार शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया तथा इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शिशु वाटिका की सभी दीदीजी के साथ साझा कीं। उन्होंने इस पहल को बच्चों के बौद्धिक एवं भाषाई विकास के लिए उपयोगी बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles