
Table of Contents
Mamata Banerjee on Election Commission: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को ‘तुगलकी आयोग’ करार दिया है. साथ ही उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा है कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को एक राजनीतिक दल चला रहा है.
भाजपा आईटी सेल की महिला ने हटाये 58 लाख वोटर के नाम
पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय नबान्न में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल की महिला पदाधिकारी ने एआई का इस्तेमाल करके बंगाल में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटवाये.
सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं सुन रहा इलेक्शन कमीशन
ममता बनर्जी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन मतदाताओं को निशाना बना रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है. टीएमसी चीफ ने कहा है कि बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया की वजह से डरकर और काम के दबाव की वजह से 160 लोगों की जान चली गयी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसआईआर के दौरान बंगाल के वोटर के नाम हटाये गये
टीएमसी चीफ ने आरोप लगाया है कि भाजपा के निर्देश पर निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के दौरान बंगाल के मतदाताओं के नाम हटाये. उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग बंगाल सरकार के अधिकारियों को दंडित करता है, तो वह शत-प्रतिशत उनकी रक्षा करेंगी. कहा कि चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों को डिमोट किया है, उन सभी अफसरों को बंगाल सरकार प्रोमोशन देगी.
वोटर्स के लोकतांत्रिक अधिकार छीन रहा चुनाव आयोग
ममता बनर्जी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के बहाने वोटर्स के डेमोक्रेटिक राइट्स को छीन रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को खुश करने के लिए बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है.
Mamata Banerjee: तुगलकी कांड कर रहा है सो कॉल्ड टॉर्चर कमीशन
सो कॉल्ड टॉर्चर कमीशन करार दिया. कहा कि वह इसे इलेक्शन कमीशन कहने के लिए तैयार नहीं हैं. वह निर्वाचन आयोग का नाम भी नहीं लेना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि सो कॉल्ड टॉर्चर कमीशन तुगलकी कांड कर रहा है. हिटलरी अत्याचार कर रहे हैं. इन लोगों से ममता बनर्जी ने जानना चाहा कि वोट देकर जनता सरकार चुनती है या कोई तुगलकी कमीशन अपनी इच्छा से एक पार्टी के पक्ष में काम वोट से पहले किसी के पक्ष में मतदान करवा देता है.
बिहार में जो दस्तावेज मान्य थे, बंगाल में क्यों नहीं?
ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार में जो दस्तावेज एसआईआर के लिए मान्य थे, वही दस्तावेज पश्चिम बंगाल में मान्य क्यों नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा और बिहार में भी एसआईआर के खिलाफ शिकायतें आयीं थीं. यह सच है. उन्होंने कहा कि सच आज नहीं तो कल, सामने आकर रहेगा. सच को कोई दबा नहीं सकता.
इसे भी पढ़ें
अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में ममता बनर्जी
चुनाव आयोग का ममता बनर्जी पर पलटवार, बंगाल की कानून व्यवस्था को बताया बर्बाद
The post ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया ‘टॉर्चर आयोग’, बीजेपी पर 58 लाख वोटर के नाम हटाने का लगाया आरोप appeared first on Prabhat Khabar.




