‘छाती, चेहरे पर खरोंच, पसलियां, लीवर और फेफड़े फटे हुए थे। छाती के अंदर खून के थक्के भी मिले थे। प्राइवेट पार्ट पर भी खून जमा मिला था। बच्चियों के शरीर की स्कीन काली पड़ चुकी थी। गर्दन के कुछ हिस्से पर मांस का ऊपरी हिस्सा हड्डियों समेत गायब था। दोनों बच्चियों की हत्या किसी भारी ऑब्जेक्ट से हमला कर निर्मम तरीके से की गई थी।’ मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि में 13 मई को मिली दो चचेरी बहनों की लाश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। हालांकि, जब बच्चियों की लाश मिली थी तब पुलिस ने दावा किया था कि पानी से भरे गड्ढे में दोनों बच्चियों की डूबकर मौत हुई थी। दरअसल, रामपुरहरि थाना क्षेत्र से 11 मई को दो चचेरी बहनें, जिनकी उम्र 12 और 7 वर्ष थी, अचानक लापता हो गई थीं। इसके दो दिन बाद 13 मई को दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक चिमनी के पानी भरे गड्ढे के पास बरामद किए गए थे। मौके पर एसएसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे थे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार की रात सामने आई है। सबसे पहले घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए अब जानिए, बच्चियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या कहा गया है? मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चियों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम से पहले शवों को कीचड़ से साफ किया। 7 साल बच्ची के हाथ के ऊपरी हिस्से पर मौत से पहले चोट के निशान मिले। वहीं दोनों बहनों की छाती, चेहरे की मांसपेशियां, पसलियां, लीवर और फेफड़े क्षतिग्रस्त पाए गए। छाती के अंदर खून के थक्के भी मिले। 12 साल की किशोरी के पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके नाजुक अंग में खून जमा मिला। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि शरीर की त्वचा काली पड़ चुकी थी और गर्दन की मांसपेशियों का ऊपरी हिस्सा हड्डियों के टुकड़ों समेत गायब था। पैर के कुछ हिस्सों को जानवरों की ओर से नोचने के भी संकेत मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों बच्चियों की हत्या किसी भारी ऑब्जेक्ट से प्रहार कर की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अपहरण वाली रात ही दोनों मासूमों की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। हालांकि, दुष्कर्म की आशंका को लेकर अब तक पैथोलॉजी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बच्चियों के पिता बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेंगे मामले में 12 साल की बच्ची के पिता ने कहा कि उन्हें अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे। फिलहाल वे पुलिस की ओर से दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज को ही सही मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि डूबने से मौत के मामले में मिलने वाले मुआवजे के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजे पर कोई निर्णय लिया जाएगा। अब पुलिस की थ्योरी जानिए बच्चियों के परिवार वालों का कहना है कि, रेप के बाद हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स भी रेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं पुलिस की थ्योरी अलग है। पुलिस का कहना है कि जहां दोनों बच्चियों की लाश मिली है। उस इलाके के 13 CCTV को खंगाला गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में बच्चियां उस रास्ते पर जाते दिख रही हैं जहां आगे एक गड्ढा है। वो दोनों पानी भरे गड्ढे में गिर जाती हैं। पुलिस का कहना है कि गड्ढा करीब 5 फीट गहरा था और सोमवार को उसमें काफी पानी भरा हुआ था। आशंका है कि दोनों बच्चियां उसी में डूब गईं। बड़ी बच्ची के शव पर मिले गहरे जख्म को लेकर पुलिस का कहना है कि पानी में डूबने के बाद लाश पानी के स्तह पर आ गई होगी। इस दौरान किसी जानवर के नोंचने से ऐसे निशान बने होंगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आ पाएगी। अब मृत बच्ची की मां का आरोप जानिए मृत बच्ची(12) की मां का कहना है, ’मेरी बेटी 5वीं क्लास में पढ़ती थी। हमारा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। 11 मई को मेरी बेटी अपनी चचेरी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दिन गांव में शादी भी थी। दोनों का शादी वाले घर के आस-पास आना-जाना भी लगा था। इसी दौरान उसे कोई उठा ले गया और मारकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। मेरी बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। उसके शरीर चोट के निशान हैं। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हमें जान के बदला जान चाहिए। जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।’ जहां लाश मिली वहां हमलोगों ने खोजबीन की थी वहीं दूसरी बच्ची(7) के पिता ने बताया कि, ‘जब बच्ची लापता हुईं तो हमलोगों ने दोनों की काफी खोजबीन की थी। जहां लाशें मिली वहां भी देखा था, पर दोनों नहीं मिली थीं। बाद में दोनों की लाशें वहीं मिलीं। किसी ने हत्या के बाद फेंक दिया है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है कि किसी पर आरोप लगा सके।’
प्राइवेट पार्ट, छाती के अंदर जमा मिला खून, किडनी-लीवर फटे:मुजफ्फरपुर में 2 बच्चियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा; पुलिस ने कहा था- डूबने से मौत