बक्सर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने भभुअर स्थित सरकारी पोखरे से एक रैपर मशीन और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी है। गुरुवार रात मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भभुअर के सरकारी पोखरे से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद मिट्टी माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कई ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने एक ट्रैक्टर और मिट्टी काटने वाली रैपर मशीन को जब्त कर लिया। लंबे समय से चल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। निजी जमीनों पर निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी की कटाई की जा रही है, वहीं सरकारी जमीनों और पोखरों से भी मिट्टी निकालकर बेची जा रही है। लोगों के अनुसार, प्रशासनिक कार्रवाई नाममात्र की होने के कारण खनन माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। मिश्रही पोखरे से ट्रैक्टर किया जब्त गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी बक्सर जिला मुख्यालय स्थित मिश्रही पोखरे से अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया गया था। उस मामले में खनन विभाग ने आरोपियों पर 58 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद अवैध खनन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले में अवैध मिट्टी खनन पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी संपत्ति की लूट और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर अंकुश लगाया जा सके।
भभुअर पोखरे में अवैध खनन पर कार्रवाई:बक्सर पुलिस ने रैपर मशीन और ट्रैक्टर किया जब्त, लंबे समय से चल रहा कारोबार