Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में 14 नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी


हजारीबाग पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी कर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नगद राशि, मोबाइल फोन और विभिन्न वाहन बरामद किए गए हैं। 16 फरवरी 2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्ताना स्थित डीपो सीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान तीन युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग थाना क्षेत्र से कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हुई। विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को पकड़ा गया लोहसिंघना थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से लगभग 17 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब दो किलोग्राम गांजा, 47 हजार रुपए नगद, एक सफारी वाहन, एक ब्रेजा कार और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इचाक थाना क्षेत्र में डायल 100 पर मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात ग्राम ब्राउन शुगर और सात मोटरसाइकिल जब्त की गईं। दो माप-तौल मशीन बरामद की गई कटकमदाग क्षेत्र से कुल 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपए नगद, सात मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार और दो माप-तौल मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा की गई। इसमें संबंधित थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles