Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में फंदे से झूलकर महिला ने किया सुसाइड:सूखा नशा को लेकर पति से हुआ था विवाद, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज


सुपौल सदर थाना क्षेत्र के हरदी पूर्व पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनिया वार्ड-11 निवासी आदित्य कुमार मेहता और उसकी पत्नी निशु झा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आदित्य कथित रूप से सूखा नशा करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। शुक्रवार सुबह भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद आहत होकर निशु ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी। घरेलू विवाद और प्रताड़ना बढ़ गई थी मृतका निशु झा सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के झखराही वार्ड-27 की रहने वाली थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने आदित्य कुमार मेहता से प्रेम विवाह किया था। दंपती की दो माह की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में घरेलू विवाद और प्रताड़ना बढ़ गई थी। ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और हरदी TOP प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। इधर, मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शुक्रवार देर शाम सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles