Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब घोटाला के आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को इंग्लैंड जाने की अनुमति नहीं

रांची | झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को अदालत से बड़ा झटका लगा है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को उसकी विदेश यात्रा की अनुमति को लेकर दायर याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी। नवीन केडिया ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर एक जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड जाने की अनुमति मांगी थी। याचिका में उन्होंने बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने समेत कई व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। नवीन केडिया फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हैं। एसीबी ने उन्हें 11 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles