भास्कर न्यूज | सिमडेगा मुख्यालय के आनंद भवन धर्मशाला में अध्यात्म और भक्ति का एक अनूठा संगम होने जा रहा है। पवित्र अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के शुभ अवसर पर शहर में संगीतमयी शैली में सार्वजनिक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह दिव्य आयोजन 2 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। सनातन धर्म में मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का उद्धार हो जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आयोजन समिति ने सभी सनातन प्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालुओं से सादर अनुरोध किया है कि वे इस दिव्य कथा अमृत का रसपान करने के लिए सपरिवार पधारें और पुण्य के भागी बनें। उधर कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में बी उत्साह देखा जा रहा है।

