जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन स्थित रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के इरादे से पहुंची एक 19 वर्षीय युवती की जान ग्रामीणों और रेलवे गैंगमैन की सतर्कता से बच गई। समय रहते की गई इस मानवीय पहल ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा ग्रामीणों तथा गैंगमैन की तत्परता की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना मुसहरी निवासी कारु मांझी की 19 वर्षीय पुत्री घरेलू विवाद से नाराज होकर रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गई थी। बताया जाता है कि युवती रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपकर ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य में लगे गैंगमैन की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों और गैंगमैन ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को झाड़ियों से बाहर निकाला। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विधुभूषण सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। सभी लोगों ने मिलकर युवती को सुरक्षित रेलवे ट्रैक से दूर लाया और मलयपुर रेलवे फाटक के पास उसे शांत कर समझाने का प्रयास किया। बाद में युवती से बातचीत के दौरान उसका पता और पारिवारिक जानकारी ली गई। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि युवती घर में भाई-भाभी से हुए विवाद के बाद नाराज होकर यह कदम उठाने पहुंची थी। युवती के पिता का निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां और तीन भाई परिवार में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती लगातार रो रही थी और काफी परेशान दिखाई दे रही थी। उस समय रेलवे फाटक भी ट्रेन के आगमन को लेकर बंद था तथा एमयू पैसेंजर ट्रेन के आने की सूचना मिल रही थी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए गैंगमैन ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों को बुलाया और सभी लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विधुभूषण सिंह ने बताया कि गैंगमैन और स्थानीय लोगों की सजगता से युवती की जान बच सकी। उन्होंने कहा कि समझाने के बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
ट्रेन के आगे कूदने पहुंची युवती, ग्रामीणों ने बचाई जान:ट्रैक पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी युवती,गैंगमैन ने सुरक्षित निकाला;परिजनों को सौंपा