रामगढ़ स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर बैच-VII की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। शनिवार को हुए इस दीक्षांत समारोह में 1121 अग्निवीर रंगरूटों ने 24 सप्ताह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हिस्सा लिया। परेड में सैन्य अनुशासन
.
समारोह की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट, ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षक और अग्निवीरों के परिवारजन भी उपस्थित थे। यह समारोह युवा रंगरूटों के अनुशासित और सक्षम सैनिकों में बदलने का प्रतीक बना, जो भविष्य में पंजाब रेजिमेंट की विभिन्न बटालियनों में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया
प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीरों ने कठिन शारीरिक अभ्यास, सामरिक प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन ट्रेनिंग और मानसिक सहनशक्ति से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य उनमें नेतृत्व क्षमता, साहस, प्रोफेशनलिज्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। ड्रिल, फायरिंग, शारीरिक सहनशक्ति और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में, अग्निवीरों ने संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली। उन्होंने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। अभिभावकों के सहयोग और प्रेरणा के सम्मान में उन्हें पारंपरिक “गौरव पदक” प्रदान किया गया।


