Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टॉप-10 अपराधी अमित पटेल अरेस्ट, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज:पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सीवान में मिली सफलता


सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस, एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में महाराजगंज थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अमित पटेल उर्फ अमित कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। संयुक्त टीम ने छापेमारी की शनिवार को महाराजगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अमन ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मई को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, एसटीएफ और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अमित पटेल उर्फ अमित कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। लंबे समय से चल रहा था फरार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी महाराजगंज थाना कांड संख्या 464/25 में वांछित था। इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे अमित पटेल की तलाश पुलिस को थी और उसका नाम जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था। एसडीपीओ बोले- लंबा आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। क्षेत्र में उसकी गतिविधियों को देखते हुए वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल रवाना कर दिया गया। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान में एसटीएफ की टीम, महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित पुलिस बल के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles