पूर्णिया सांसद ने राबड़ी आवास खाली कराने के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री जिस मंत्री को घर अलॉट किए हैं, उन्हें कोई दूसरा आवास दे दीजिए। राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं। सभी के लिए हैं। उनको अपमानित मत करिए। यह अहंकार छोड़ दीजिए। कल आप भी भूतपूर्व होंगे। इस तरह की बदले की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। बहुत घटिया राजनीति आज के समय चल रही है। कौन किसको मरवा दे, कब मरवा दे कुछ नहीं पता चलेगा। वहीं, रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने कहा कि इसमें कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। रिशु श्री सिन्हा सेक्स रैकेट चलाता था इसके अलावा पप्पू यादव ने कहा कि रिशु श्री सिन्हा के पास 15 कंपनियां थी। यह सेक्स रैकेट चलता था। नेताओं को लड़की पहुंचता था। ये रिशु सिन्हा कौन है, कहा से अरबपति बने। उन्होंने विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईडी ने नगर विभाग से जवाब मांगा कि इन 15 कंपनियों को पिछले कुछ वर्षों में कितने टेंडर दिए गए, लेकिन आज तक किसी मंत्री की ओर से जवाब नहीं दिया गया। पप्पू यादव ने कहा कि क्यों इसमें सिर्फ अभिलाषा शर्मा और योगेश सागर ही इंवॉल्व हैं।
एक सप्ताह बाद मंत्रियों के नाम बताने का दावा पप्पू यादव ने दावा किया कि रिशु श्री मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं। मैं अभी किसी मंत्री का नाम नहीं लूंगा। एक सप्ताह बाद सभी मंत्री का नाम बताऊंगा जो इस मामले में इंवॉल्व है। उन्होंने कहा कि ईडी से उनकी बातचीत हुई है और रिशु श्री ने सबसे पहले बुडको से काम शुरू किया था। रिशु श्री ने जब से काम शुरू किया तब से अब के समय तक जो सारे मंत्री रहे उनसे सवाल होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। ईडी ने आनंद किशोर जैसे अच्छे अधिकारी का नाम बताया पप्पू यादव ने का उदाहरण देते हुए कहा कि लालू यादव ने चारा घोटाले में क्या किया था, सिर्फ सिग्नेचर ही तो किया था। वो जानते थे क्या होगा। जब लालू यादव जिम्मेदार हो सकते हैं तो इस मामले में जितने भी मंत्री रहे वो क्यों नहीं जिम्मेदार हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईडी ने मुझे आनंद किशोर, संतोष कुमार मल और धर्मेंद्र का नाम बताया है। पप्पू यादव ने कहा कि आनंद किशोर जैसे मजबूत और अच्छे पदाधिकारी का नाम ED ने मुझे बताया है। यह कैसे हो सकता है, मुझे समझ में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के स्पीडी ट्रायल को लेकर मैं कोर्ट जाऊंगा और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। कोचिंग माफिया का सूट एंड साइड हो पप्पू यादव ने NEET UG समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी आप कह रहे हैं कि सेना की मौजूदगी में प्रश्न पत्र सेंटर पर जाएगा। प्रश्न पत्र बना कौन रहा है, कोचिंग माफिया सब बना रहा है। उन्होंने कहा कि जब यही लोग सेटर हैं तो क्या होगा। कितनी शर्म की बात है कि क्वेश्चन पेपर ले जाने के लिए सेना की जरूरत पड़ रही है। कोचिंग माफिया को सूट एंड साइड करिए, ठोकिये उसको।
विपक्ष और लालू परिवार पर भी टिप्पणी पप्पू यादव ने बिहार के विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाइए। आप लोग कायर हैं। इसके साथ ही उन्होंने और लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि खाली बर्थडे मनाने से नहीं होगा। उन्होंने 27 मई को गाजियाबाद के रागिनी विला में तेजस्वी यादव की बेटी का जन्मदिन मनाए जाने का भी जिक्र किया। पप्पू यादव ने कहा कि आपके पास भी अभी कई राघव चड्ढा आ गए हैं। जल्द राज्यसभा में टूटेगा। आपको बचना होगा। यह जो अहंकार में जीते हैं ना, आपको नहीं पता है कि पप्पू यादव आपका ही है। हमारे साथ हमेशा मिलकर लड़िए।


