भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सेवा ही धर्म सोशल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को धालभूमगढ़ स्टेशन रोड स्थित यूथ क्लब में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बीडीओ , थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया विलासी सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती सामाद, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, आशा सीट, नौशाद अहमद एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया विलासी सिंह, प्रदीप कुमार राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अतिथियों ने मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शाकिल अहमद ने किया। मौके पर जावेद खान, हर प्रसाद सिंह सोलंकी, विशाल नामाता, सुजीत डे समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित थे। दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतििथ ।


