लातेहार | मनिका के पल्हेया गांव के महावीर मंदिर परिसर में आयोजित नौ कुंडीय पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह का समापन रविवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। चार दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह सात बजे से महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। समापन दिवस पर पूर्णाहुति के बाद दोपहर एक बजे देव कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं शाम छह बजे दीप महायज्ञ एवं टोली विदाई कार्यक्रम के साथ समारोह का विधिवत समापन होगा।
गायत्री महायज्ञ के हवन में उमड़े भक्त