जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिंडारी, सकलपुर, तिलैया और बरमुंडी गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पिंडारी गांव से दो सगे भाई प्रीतम दास (25) और विनोद दास (23) को गिरफ्तार किया गया, जबकि बरमुंडी गांव से मोहम्मद तूफान उर्फ तूफान अंसारी (28) को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। बैंक ग्राहकों को बनाते थे निशाना डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एचडीएफसी बैंक, एसबीआई सहित अन्य बैंकों के ग्राहकों को फोन कर अपना शिकार बनाते थे। वे ग्राहकों को बताते थे कि उनका डेबिट या क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। नया कार्ड जारी कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लेते थे। इसके बाद वे ग्राहकों से कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और ई-वॉलेट के माध्यम से उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी बैंक कभी फोन पर कार्ड नंबर, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है।
डेबिट-क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करते थे ठगी:जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा, गिरफ्तार होने वालों में दो सगे भाई