Aaj Ka Rashifal 10 october 2024 today horoscope bhavishyafal aries to pisces Aaj ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Date:

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध, केतु कन्या राशि में। शुक्र तुला राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राशिफल-

मेष राशि- अच्छे दिनों की ओर आप जा रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग सही रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक दिन रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन थोड़ा गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- नाक, कान व गला की थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। स्वास्थ्य मजबूत है इसलिए कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, चाहे नाक, कान व गला कुछ भी हो। परेशानी महसूस हो सकती है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी दबा कर रखें। निवेश न करें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp