धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना 29 मई की शाम की है। जब राधा-कृष्णा स्टोर के संचालक मनोज कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। चोरी के दौरान एक आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया था, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि देख लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में ही पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सरायढेला थाना के एसआई संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान वरुणेश कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अनिमेष सिंह और राहुल नामक दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी बाइक चोरी की इस वारदात में शामिल थे और योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया था। मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे गए आरोपी गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण धनबाद के सदर अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन आरोपियों का अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में भी हाथ रहा है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
धनबाद में बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:सरायढेला पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा