Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय: नीड बेस्ड शिक्षक गर्मी की छुट्टी में करेंगे नन टीचिंग वर्क


एजुकेशन रिपोर्टर| रांची रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश के दौरान आवश्यकता आधारित (नीड बेस्ड) शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर आदेश जारी किया है। एक जून से 20 जून तक चलने वाली गर्मी की छुट्टियों के दौरान नीड बेस्ड शिक्षक विभागों और कॉलेजों में गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। शनिवार को रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साहू द्वारा इस संबंध में सभी पीजी विभागों और कॉलेजों को नोटिस भेज दिया गया है। इसमें विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों से कहा गया है कि इस अवधि में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी, लेकिन आवश्यकता आधारित शिक्षकों को विभिन्न प्रशासनिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 11 मई 2023 को जारी संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा है कि यह व्यवस्था शिक्षकों के मानदेय भुगतान को नियमित बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। अवकाश अवधि में कार्य आवंटित होने से संबंधित शिक्षकों का मानदेय प्रभावित नहीं होगा। विवि ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भले ही कक्षाएं नहीं चलेंगी, लेकिन नीड बेस्ड शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य की जिम्मेदारियां जारी रहेंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles