Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

एलइडी वैन व पंपलेट से डालसा ने चलाया जागरुकता अ​​िभयान


भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा व सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को लोहरदगा नगर क्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल, बड़ा तालाब व बरवाटोली चौक में पीएलबी अजहर अहमद और जितेंद्र राम द्वारा एलइडी वैन व पंपलेट वितरण के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता, डायन-बिसाही प्रताड़ना, नशा मुक्ति, भूमि संबंधी कानूनी साक्षरता, मोटर दुर्घटना दावा, बाल विवाह निषेध व जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पीएलवी सदस्यों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित व सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कानूनी अधिकारों और सरकारी कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जागरूकता अभियान का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना व न्याय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles