Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व मेयर समीर-आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपी गोविंद की हत्या:मुजफ्फरपुर में अपार्टमेंट में घुसकर गोलियों से भूना; एके-47 से हुई हत्या के बाद आया था सुर्खियों में


मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात कुख्यात शूटर गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के बीचोबीच अमर सिनेमार रोड स्थित छोटी कल्याणी इलाके में हुई। आईकन टॉवर स्थित अपार्टमेंट में पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोविंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष शाही हत्याकांड सहित कई मामलों में गोविंद शर्मा उर्फ गोविंद आरोपित था। अपार्टमेंट के गार्ड रामानंद सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 10 से साढ़े 10 के करीब गोविंद शर्मा पटना से अपने फ्लैट लौटा था। गाड़ी से उतरकर वह सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना, नगर थाना, काजीमुहम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटनास्थल पर खुद एसडीपीओ टाउन-1, एसडीपीओ टाउन-2, सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा खुद पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है। हत्या के बाद मचे बवाल और स्थानीय समर्थकों के आक्रोश को देखते हुए छोटी कल्याणी और अमर सिनेमा रोड क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। क्या हुई पूरी घटना, पहले से बैठे थे शूटर जानकारी के अनुसार, गोविंद आइकॉन टावर के एक फ्लैट में किराए पर रहता था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह पटना से कार से लौटा था। कार से उतरकर वह लीची लेकर उपर चढ़ रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद गोविंद भागकर सीढ़ी से नीचे उतरा और बचाव में कुर्सी उठाकर शूटरों की ओर फेंकी। लेकिन तब तक उसे आधा दर्जन से अधिक गोलियां लग चुकी थीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। एके-47 कांड के बाद आया था चर्चा में गोविंद का नाम पूर्व मेयर समीर कुमार की एके-47 से हुई हत्या के मामले में सामने आने के बाद सुर्खियों में आया था। बाद में वह जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड में भी मुख्य आरोपितों में शामिल हुआ। दोनों चर्चित मामलों के कारण वह पुलिस और अपराध जगत में चर्चित नाम बन गया था। मुख्य आरोपित की हत्या से सनसनी पूर्व मेयर समीर कुमार और जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड के मुख्य आरोपित गोविंद शर्मा उर्फ गोविंदा की हत्या मुजफ्फरपुर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से मिले खोखे और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। गैंगवार की आशंका प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे गैंगवार और आपसी वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पुराने आपराधिक विवादों और हाल के घटनाक्रमों को भी खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। कई राउंड हुई फायरिंग, 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल पूरे मामले को लेकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविंद शर्मा के खिलाफ विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पांच जिंदा कारतूस और छह खोखे बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने नाइन एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया। फोरेंसिक टीम बरामद साक्ष्यों की जांच कर रही है, जिससे हमलावरों और इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास गोविंद की एक फॉर्च्यूनर और एक छोटी कार भी मिली है। दोनों वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय गोविंद किस वाहन से वहां पहुंचा था और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन घटना की जानकारी मिलने के बाद गोविंद के पिता, पत्नी सहित कई परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे आवश्यक जानकारी ली। वहीं, हत्या की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles