Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कपाली में युवक की चापड़ से हत्या का खुलासा:पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, शराब पिलाकर वारदात को दिया था अंजाम


सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में 15 मई को हुए युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अहमद जलील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमशेदपुर के बिष्टुपुर का निवासी है और मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी 21 वर्षीय मो. तौसीफ उर्फ राज के रूप में हुई थी। उसका शव कपाली के डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट के पास मिला था। युवक पर चापड़ से कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अहमद जलील अंसारी ने पहले तौसीफ को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई थी। इसके बाद उसने अपने साथी साबिर अली उर्फ सोनू को फोन कर मौके पर बुलाया और चापड़ साथ लाने को कहा। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान ही आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से तौसीफ पर चापड़ से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में शामिल दूसरा आरोपी साबिर अली उर्फ सोनू पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अहमद जलील अंसारी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से कपाली पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी का क्षेत्र में पैदल मार्च भी कराया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles