समस्तीपुर में मंगलवार को बालू लदे ट्रक ने 3 छात्राओं को कुचल दिया। तीनों कोचिंग जा रही थीं, तभी हादसा हुआ। एक की मौत हो गई है, दो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान निकिता कुमारी (16) के रूप में हुई है। जो 10वीं में पढ़ाई करती थी। घायलों में निकिता को दो सहेलियां नेरा और शांति है। तीनों सेंटर चौक स्थित दृष्टि कोचिंग सेंटर जा रही थीं। इसी दौरान 22 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया और चालक फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना रोसरा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-55 की है। प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे मुखिया बैजनाथ शर्मा और सरपंच हरिकांत झा सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे, दोषी चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
ट्रक ने 3 छात्राओं को रौंदा, एक की मौत:तीनों कोचिंग जा रही थीं, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम