Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर NH-80 पर XUV कार ने युवक को कुचला, मौत:आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार


मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर मंगलवार को तेज रफ्तार टाटा एक्सयूवी वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास हुई। मृतक की पहचान सिंघिया भागवत साह टोला निवासी राजो ठाकुर के बेटे पंकज ठाकुर (32) के रूप में हुई है। बताया गया कि पंकज ठाकुर सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज गति से आ रही एक्सयूवी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को घेरा घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। इसके बाद, लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सफियासराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 24 घंटे में सड़क दुर्घटना से 2 की मौत इस असामयिक मौत से परिवार में दुख का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मनोरमा देवी नामक एक महिला की मौके पर मौत हो गई थी। उस घटना में घायल दीपक कुमार का इलाज अभी भी जारी है। इस प्रकार, मुंगेर में 24 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles