Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शहीद द्वार और विद्यापीठ चौक पर लगेंगे एआई ट्रैफिक कैमरे:नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल नजर, यातायात होगा पारदर्शी


लखीसराय शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से शहर में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैफिक कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत पुरानी बाजार स्थित शहीद द्वार और विद्यापीठ चौक जैसे अत्यधिक व्यस्त इलाकों को कैमरा स्थापना के लिए चिन्हित किए जाने की संभावना है। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत इन स्थानों पर अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाए जाएंगे। तकनीकी संभावनाओं का आकलन किया जा रहा
ये कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान स्वतः करेंगे और उनके खिलाफ डिजिटल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कैमरों की मदद से बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, ओवरस्पीडिंग करना तथा गलत दिशा में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद जिला परिवहन कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस चयनित स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। निरीक्षण के दौरान यातायात का दबाव, सड़क की स्थिति तथा कैमरा लगाने की तकनीकी संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे अनुमोदन के लिए पटना भेजा जाएगा। यातायात नियमों के पालन में पारदर्शिता आएगी
एआई कैमरों के संचालन शुरू होने के बाद नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान स्वतः कट जाएगा। जुर्माने की सूचना वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी। इससे यातायात नियमों के पालन में पारदर्शिता आएगी और मैन्युअल निगरानी पर निर्भरता कम होगी। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मुकुल पंकज मणि ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीनों के भीतर एआई कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। फिलहाल अंतिम रूप से स्थानों का चयन नहीं किया गया है; चयनित स्थलों की रिपोर्ट तैयार कर परिवहन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles