Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चाईबासा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:नदी किनारे मिला शव, भाई ने कहा- पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद


पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पसिया गांव में एक महिला का शव नदी किनारे मिला है। सोमवार को हुई इस घटना में 40 वर्षीय शांति बोबोंगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को शांति बोबोंगा घर से निकली थीं और कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और गांव के मुंडा को दी। इसके बाद जेटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा मृतका के भाई विमल लागुरी ने बताया कि शांति की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी और उनके पांच बच्चे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शांति घर से निकल गई थीं। ग्रामीणों ने महिला द्वारा संभवतः जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेटिया थाना प्रभारी बॉस मुंडू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles