बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। संयोग ऐसा रहा कि जिस जनसुनवाई कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं को लोगों की समस्याएं सुननी थी, उसी कार्यक्रम में कोई भी मौजूद नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, आज जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की जिम्मेदारी निशांत कुमार, दामोदर रावत और रत्नेश सदा के पास थी। लेकिन जब नीतीश कुमार अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कर्पूरी सभागार में इनमें से कोई भी नेता मौजूद नहीं था। ऐसे में नीतीश कुमार खुद जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनने लगे। उन्होंने फरियादियों से सीधे बातचीत की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बेटे निशांत कुमार नहीं थे मौजूद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि जनसुनवाई के लिए तय कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में नीतीश कुमार का खुद लोगों के बीच बैठकर शिकायतें सुनना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे, गायब मिले तीनों मंत्री डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। जदयू दफ्तर में रोजाना 3 मंत्रियों के जनसुनवाई का कार्यक्रम होता है। आज मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी और मंत्री श्वेता गुप्ता को जनसुनवाई में पहुंचना था, लेकिन जब नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे तीनों मंत्री में से कोई भी मंत्री मौजूद नहीं थे। भागे-भागे पार्टी दफ्तर पहुंचे अशोक चौधरी नीतीश कुमार के जदयू दफ्तर से निकलने से कुछ वक्त पहले अशोक चौधरी भागे-भागे पार्टी कार्यालय आए। वो नीतीश कुमार की गाड़ी के पास गए और पूर्व सीएम से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि जब नीतीश कुमार का काफिला पार्टी कार्यालय से बाहर निकल रहा था, तब अशोक चौधरी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। हालांकि, नीतीश कुमार की गाड़ी लगातार आगे बढ़ती रही। कार्यकर्ताओं से बोले- चिंता मत कीजिए करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रुकने के दौरान नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चिंता मत कीजिए, काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है। नीतीश से मिले TRE-4 कैंडिडेट्स TRE-4 कैंडिडेट्स ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। छात्र नेता दिलीप भी कैंडिडेट्स के साथ नीतीश से मिलने पहुंचे थे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया, हमने TRE-4 का विज्ञापन 46 हजार पदों से जारी करने का मांग की है।
JDU ऑफिस में गायब मिले निशांत, अचानक पहुंचे नीतीश कुमार:पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद संभाली जनसुनवाई की कमान, फरियादियों की सुनी समस्याएं