Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत:परसावां में ठेले समेत पानी में गिरे थे छह बच्चे, 5 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला


कोंच प्रखंड के परसावां गांव में बुधवार को एक नौ वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी संजित दास के पुत्र कुश कुमार (9) के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के देवी स्थान स्थित तालाब के पास छह बच्चे एक ठेले पर सवार होकर पहुंचे थे। ठेला अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया, जिससे सभी बच्चे पानी में जा गिरे। बच्चों के तालाब में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने देखा कि कुश कुमार की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार उर्फ गिरजेश शर्मा और परसावां मुखिया दिलीप कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोंच थाना प्रभारी सुदेह कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी सुदेह कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तालाब में गिरे अन्य बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था और उनकी स्थिति सामान्य है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles