Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में आवास सहायक 10 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट:मेसकौर प्रखंड में विजिलेंस की कार्रवाई, PMAY में फायदा दिलाने काे मांगी थी


नवादा के मेसकौर प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने की है। शिकायत मिलने के बाद एक्शन जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्य एवं लाभ दिलाने के नाम पर लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विशेष धावादल का गठन कर जाल बिछाया गया। टीम ने रिश्वत की राशि बरामद की बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आवास सहायक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी को पटना ले गई निगरानी टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई से मेसकौर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles