Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिम्स में वेतन भुगतान शुरू, सीनियर रेजिडेंट व पीजी डॉक्टरों को मिला एक माह का वेतन

रिम्स में वेतन भुगतान में हुई देरी के बाद प्रबंधन ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीनियर रेजिडेंट तथा पीजी सेकेंड ईयर और फाइनल ईयर के डॉक्टरों को एक माह का वेतन भुगतान कर दिया गया है। प्रबंधन ने बताया कि शेष कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रिम्स प्रशासन के अनुसार नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारियों, चिकित्सकों तथा पीजी फर्स्ट ईयर के छात्रों का वेतन अगले एक-दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल एक माह का वेतन जारी किया गया है। वहीं, लंबित वेतन के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। दोनों स्तरों से आवश्यक सहयोग का आश्वासन मिला है। इसके बाद भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों और डॉक्टरों को वेतन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वेतन भुगतान में बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ऐसा तंत्र विकसित होगा, जिससे वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles