रांची | नगर निगम की जलापूर्ति शाखा ने शहर में अवैध जल संयोजन, अवैध भू-गर्भ जल निकासी और जल दोहन के खिलाफ सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या-30 के तिवारी गली क्षेत्र में जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य मार्ग तक बिना सक्षम अनुमति सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसका उद्देश्य अवैध जल कनेक्शन लेना बताया गया। निगम के अनुसार यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। निगम ने चेताया कि जलापूर्ति नेटवर्क से छेड़छाड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान दंडनीय है।


