मद्य निषेध बिहार अभियान के तहत बेगूसराय जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। छौड़ाही पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 194 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख से अधिक रुपए आंकी जा रही है। एसपी मनीष ने बताया कि जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि बथौल हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की डिलीवरी करने के लिए आने वाला है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घेराबंदी कर मंदिर के पास से खड़े एक व्यक्ति को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। खगड़िया जिले का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार तस्कर की पहचान ब्रजेश कुमार के रूप में हुई है। खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी कोठिया गांव का रहने वाला है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाया था और बेगूसराय में इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे अंतर-जिला नशा तस्कर गिरोह सक्रिय हो सकता है। शराब नहीं सेहत चुनें, खुशहाल रहें- एसपी एसपी ने बताया कि विभाग की ओर से ‘शराब नहीं सेहत चुने, खुशहाल रहें’ का संदेश देते हुए लगातार कहा जा रहा है कि बेगूसराय पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी तरह के अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी ब्रजेश के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय में 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:कीमत करीब 15 लाख रुपए, खगड़िया से डिलीवरी देने पहुंचा था; गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी